23.1 C
Raipur
Sunday, August 30, 2026
Homeक्राइमनेपाल-चीन सीमा पर भोटेकोशी बाढ़ का कहर, 165 शव बरामद; 1,500 लोग...

नेपाल-चीन सीमा पर भोटेकोशी बाढ़ का कहर, 165 शव बरामद; 1,500 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

काठमांडू। नेपाल-चीन सीमा के पास रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। ताजा जानकारी के मुताबिक बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 165 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि बड़ी संख्या में लोगों की तलाश जारी है। अधिकारियों के अनुसार नेपाल और चीन के तिब्बत क्षेत्र में करीब 1,500 लोग लापता हैं। इनमें 800 से अधिक विदेशी नागरिक शामिल बताए जा रहे हैं।

बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित रसुवा के रासुवागढ़ी, टिमुरे और आसपास के इलाके हैं। अचानक आई बाढ़ ने सड़क, पुल, बस्तियों और अन्य बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाया है। राहत और बचाव दल हेलीकॉप्टरों की मदद से प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों तक पहुंचने और जरूरी सामान पहुंचाने में जुटे हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री ने भी राहत, बचाव और लापता लोगों की तलाश को सरकार की प्राथमिकता बताया है।

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

यह आपदा ल्हासा को काठमांडू से जोड़ने वाले दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में आई, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक, ट्रेकर्स और तीर्थयात्री आवाजाही करते हैं। लापता लोगों में विदेशी पर्यटकों और कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए यात्रियों के शामिल होने की जानकारी भी सामने आई है। लगातार जारी सर्च ऑपरेशन के बीच अधिकारियों को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories