25.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा: पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में...

जांजगीर-चांपा: पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, रेस्क्यू जारी

Date:

Related stories

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी में पिकनिक मनाने पहुंचे बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गए। तीनों छात्रों की तलाश में पुलिस और नगर सेना के गोताखोरों की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।

सीएसपी योगिताबाली खापर्डे के अनुसार, चौकसे कॉलेज के बी.फार्मा फर्स्ट ईयर के 8 छात्र-छात्राएं शुक्रवार दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे देवरी गांव पहुंचे थे। इनमें 4 लड़कियां और 4 लड़के शामिल थे।

बताया गया कि मुरारी साहू (22), पवन लाल (22) और सचिन सिंह (23) नदी किनारे सेल्फी लेने के लिए खड़े थे। इसी दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के लिए दोनों अन्य छात्र भी नदी में कूद गए, लेकिन तेज बहाव के कारण तीनों छात्र नदी में बह गए और लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नगर सैनिक गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस और गोताखोर तीनों छात्रों की तलाश में जुटे हुए हैं।

तीनों छात्रों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि मुरारी साहू, पवन लाल और सचिन सिंह क्रमशः अंबिकापुर, मरवाही और कवर्धा के रहने वाले हैं।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories