29.1 C
Raipur
Sunday, October 11, 2026
Homeदेश-विदेशपाकिस्तान: कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 16 की मौत,...

पाकिस्तान: कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 16 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Date:

Related stories

पाकिस्तान। खैबर पख्तूनख्वा के कोहाट में ओल्ड पुलिस लाइंस के पास शुक्रवार की नमाज के दौरान जोरदार धमाका हुआ। ताजा जानकारी के मुताबिक, घटना में 16 लोगों की मौत हुई है, जिनमें पांच पुलिसकर्मी और 11 नागरिक शामिल हैं। 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

पुलिस के मुताबिक, विस्फोटकों से लदा वाहन ओल्ड पुलिस लाइंस के गेट से टकराया, जिसके बाद धमाका हुआ। इसके बाद पुलिस लाइंस परिसर में गोलीबारी और सुरक्षा बलों की हमलावरों से मुठभेड़ हुई। एक अन्य आत्मघाती विस्फोट की भी जानकारी सामने आई है।

धमाके में मस्जिद और आसपास की इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और राहत-बचाव अभियान जारी है। अस्पताल में आपात स्थिति घोषित की गई है।

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने घटना की निंदा करते हुए घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। प्रधानमंत्री ने अधिकारियों से घटना की रिपोर्ट भी मांगी है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories