29.1 C
Raipur
Sunday, October 11, 2026
Homeक्राइमयमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत;...

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; कई घायल

Date:

Related stories

ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक स्लीपर बस में अचानक आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। दयानतपुर गांव के पास हुए इस हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार थे।

बताया जा रहा है कि बस दिल्ली/नोएडा से महोबा की ओर जा रही थी। आग लगते ही बस में धुआं भर गया और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई यात्रियों ने किसी तरह बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों के मुताबिक राहत और बचाव कार्य जारी है।

आग लगने की वजह की जांच

बस में आग किस वजह से लगी, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां घटना के कारणों की जांच कर रही हैं। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज तथा प्रभावित परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories