28.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeक्राइमबालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत,...

बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-पिकअप की टक्कर में 6 की मौत, 7 घायल

Date:

Related stories

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार को नेशनल हाईवे-30 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। धमतरी-कांकेर मार्ग पर मरकटोला घाट के पास धान से लदे ट्रक और डीजे सिस्टम लेकर जा रही पिकअप के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप और उसमें रखा डीजे सिस्टम बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुरुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। एडिशनल एसपी चन्द्रकान्त गवर्ना ने हादसे में 6 लोगों की मौत और 7 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories