28.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़SIR के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, रायपुर में पैदल मार्च के...

SIR के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, रायपुर में पैदल मार्च के बाद पुतला दहन; ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

Date:

Related stories

रायपुर। छत्तीसगढ़ में SIR के मुद्दे और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। रायपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की प्रतिमा से कलेक्ट्रेट परिसर तक पैदल मार्च निकाला। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत विधायक, पूर्व मंत्री और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने के साथ उनके खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। पार्टी का कहना है कि SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। इसी के विरोध में कांग्रेस की ओर से देशव्यापी प्रदर्शन किया जा रहा है।

भाजपा पर सुखदेव भगत का निशाना

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने SIR और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए।

वहीं, कांग्रेस ने प्रदर्शन के जरिए अपनी मांगों को लेकर सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध दर्ज कराया।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories