28.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा भगत सिंह चौक, शहीद-ए-आजम को दी...

इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से गूंजा भगत सिंह चौक, शहीद-ए-आजम को दी श्रद्धांजलि

Date:

Related stories

रायपुर। शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर गौरव पथ स्थित भगत सिंह चौक पर नगर निगम रायपुर और छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के संयुक्त तत्वावधान में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

इस दौरान ‘शहीद भगत सिंह अमर रहें’, ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारों से भगत सिंह चौक गूंज उठा। कार्यक्रम से एक दिन पहले प्रतिमा स्थल और आसपास के परिसर की विशेष साफ-सफाई भी कराई गई थी।

कार्यक्रम में महापौर मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, विधायक सुनील सोनी, संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, एमआईसी सदस्य संतोष साहू, अवतार सिंह बागल, एल्डरमैन राजू राघवानी सहित कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ सिक्ख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंह सिंघोत्रा ने कहा कि भगत सिंह किसी एक समाज या वर्ग की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की धरोहर हैं। उनका जीवन साहस, त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि उनकी जयंती पर उनके आदर्शों और देशप्रेम को जीवन में अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी और सदस्यों ने भी सहभागिता की। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories