28.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़अविनाश बिल्डर्स के कई ठिकानों पर GST विभाग की छापेमारी, दस्तावेज और...

अविनाश बिल्डर्स के कई ठिकानों पर GST विभाग की छापेमारी, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त

Date:

Related stories

रायपुर। राजधानी रायपुर में अविनाश बिल्डर्स के कई ठिकानों पर GST विभाग की कार्रवाई पिछले दो दिनों से जारी है। GST चोरी की सूचना के बाद विभाग की टीम ने कंपनी से जुड़े अलग-अलग परिसरों में जांच शुरू की है।

जानकारी के मुताबिक GST विभाग की टीम ने मारुति बिजनेस पार्क और मैग्नेटो मॉल स्थित परिसरों के साथ-साथ चौबे कॉलोनी और आमानाका में भी जांच की है। करीब 7 अधिकारियों की टीम अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त किए जाने की जानकारी सामने आई है। जांच के दौरान कथित तौर पर बोगस बिल से जुड़े दस्तावेज मिलने की भी बात कही जा रही है।

फिलहाल विभागीय टीम कंपनी के लेन-देन, GST रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय दस्तावेजों को खंगाल रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही कथित GST चोरी की वास्तविक राशि सामने आने की उम्मीद है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories