23.4 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़SING Forum 2026: वैश्विक निवेशकों के सामने छत्तीसगढ़ की संभावनाएं रखेंगे CM...

SING Forum 2026: वैश्विक निवेशकों के सामने छत्तीसगढ़ की संभावनाएं रखेंगे CM साय, सिंगापुर पहुंचे

Date:

Related stories

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राज्य में निवेश की नई संभावनाओं को विस्तार देने के उद्देश्य से शनिवार को सिंगापुर पहुंचे। सिंगापुर पहुंचने पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री साय का आत्मीय स्वागत किया।

भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने प्रथम SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ को नामित किया है। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन द्वारा आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुख्यमंत्री साय वैश्विक निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ की उपलब्धियों, विकास की संभावनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसरों को प्रस्तुत करेंगे।

फोरम के दौरान आयोजित CEO राउंडटेबल में मुख्यमंत्री सिंगापुर के प्रमुख निवेशकों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से चर्चा करेंगे। इस दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों को प्रमुखता से रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि नई औद्योगिक नीति, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन, मजबूत अधोसंरचना, कुशल मानव संसाधन और उभरते क्षेत्रों की संभावनाओं के जरिए छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित किया जाए।

उन्होंने कहा कि वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। SING फोरम 2026 में मुख्यमंत्री की सहभागिता के जरिए प्रदेश की विकास संभावनाओं और निवेश अवसरों को अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories