22 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आवेदन...

सहायक शिक्षक भर्ती में बड़ा संशोधन, दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी मिलेगा आवेदन का मौका

Date:

Related stories

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती-2026 को लेकर महत्वपूर्ण संशोधन किया गया है। उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में लोक शिक्षण संचालनालय ने शुद्धि पत्र जारी किया है। इसके तहत दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और सेरेब्रल पाल्सी श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थियों को भी भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन करने का अवसर मिलेगा। आवेदन की तारीख छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अलग से घोषित की जाएगी।

लोक शिक्षण संचालनालय के अनुसार, सहायक शिक्षक भर्ती का विस्तृत विज्ञापन 24 जुलाई 2026 को जारी किया गया था। इस संबंध में उच्च न्यायालय में दायर याचिका क्रमांक WPS No. 6783 of 2026 में 9 अक्टूबर 2026 को पारित निर्णय के अनुपालन में पात्रता संबंधी प्रावधानों में संशोधन किया गया है।

2292 पदों पर हो रही भर्ती

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत सहायक शिक्षक के कुल 2292 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इनमें ई-संवर्ग के 795 और टी-संवर्ग के 1497 पद शामिल हैं। भर्ती प्रदेश के विभिन्न जिलों की शासकीय शालाओं के लिए की जा रही है।

दिव्यांगता की तीन श्रेणियां शामिल

जारी शुद्धि पत्र के अनुसार, संशोधित प्रावधानों के तहत दृष्टिबाधित (Blind), श्रवणबाधित (Deaf) और सेरेब्रल पाल्सी (Cerebral Palsy) श्रेणी के अभ्यर्थियों को भी आवेदन का अवसर दिया जाएगा। दिव्यांगजनों के लिए आरक्षित पदों का समूहवार और श्रेणीवार वितरण संबंधित सरकारी निर्देशों के अनुरूप स्पष्ट किया गया है।

आवेदन की तारीख अलग से होगी जारी

लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन की तारीख छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अलग से जारी की जाएगी। वहीं, 24 जुलाई 2026 को जारी मूल भर्ती विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories