29 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeक्राइमरायपुर में होर्डिंग पर चढ़ी युवती, 40 मिनट तक चला हाई वोल्टेज...

रायपुर में होर्डिंग पर चढ़ी युवती, 40 मिनट तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा

Date:

Related stories

रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर नगर इलाके में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवती अचानक एक ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ गई। युवती करीब 40 मिनट तक होर्डिंग पर बैठी रही, जिससे मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। युवती को सुरक्षित नीचे उतारने के लिए करीब 35 फीट ऊंचाई तक सीढ़ी लगाई गई, वहीं एहतियात के तौर पर नीचे सुरक्षा जाली भी बिछाई गई।
काफी मशक्कत के बाद पुलिस और फायर टीम ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया। मौके पर मौजूद लोगों के सहयोग से पूरा रेस्क्यू शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इसके बाद पुलिस युवती को अपने साथ थाने ले गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और पूछताछ में जुटी हुई है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories