बिलासपुर। बिलासपुर के मधुबन इलाके में अरपा नदी में दो बच्चों के डूबने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि गणेश विसर्जन के बाद दोनों बच्चे नदी में नारियल लेने के लिए उतरे थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
दोनों बच्चों की उम्र 13 और 11 साल बताई जा रही है। दोनों मधुबन अटल आवास के रहने वाले हैं। घटना के बाद से दोनों बच्चों की तलाश जारी है।
परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना की सूचना एसडीआरएफ को घंटों पहले दे दी गई थी, लेकिन टीम के मौके पर नहीं पहुंचने की बात सामने आई है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।