23.8 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeखेलब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज के तीनों मैचों में...

ब्रेकिंग न्यूज़: रायपुर में भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज के तीनों मैचों में महिलाओं की एंट्री फ्री, CM साय ने जताई खुशी

Date:

Related stories

रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाली तीन मैचों की T20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में महिला दर्शकों को निःशुल्क प्रवेश मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल पर प्रसन्नता जताई है।

16, 18 और 20 अक्टूबर को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में तीनों मुकाबले खेले जाएंगे। इस पहल से महिला दर्शकों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच स्टेडियम में बैठकर देखने का अवसर मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इसे बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी अवसर बताया।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories