रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट हैक होने की जानकारी सामने आई है। मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।
बताया जा रहा है कि मंत्री के कर्मचारियों के WhatsApp अकाउंट भी हैक हुए हैं। मामले को लेकर फिलहाल विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
WhatsApp हैक होने के बाद मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का बयान, QR कोड पर पैसे न डालने की अपील
छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का WhatsApp अकाउंट हैक होने के बाद उनका बयान सामने आया है। मंत्री ने बताया कि उनके नंबर से WhatsApp के जरिए लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं।
लक्ष्मी राजवाड़े ने लोगों से अपील की है कि उनके नाम से भेजे जा रहे किसी भी QR कोड पर पैसे जमा न करें। उन्होंने बताया कि मामले की सूचना साइबर पुलिस को दे दी गई है और जांच की जा रही है।
मंत्री ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह का आर्थिक लेनदेन करने से पहले संबंधित व्यक्ति से फोन पर बात कर जानकारी की पुष्टि करने की अपील की है।
