24.1 C
Raipur
Tuesday, September 1, 2026
Homeक्राइमअकेले शराब पीने पर जीजा बना हैवान, साले की कर दी हत्या

अकेले शराब पीने पर जीजा बना हैवान, साले की कर दी हत्या

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

रायपुर। रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी स्थित ईंट भट्ठे में काम करने वाले मजदूरों के बीच मामूली विवाद ने हत्या का रूप ले लिया। खारुन नदी किनारे हुए इस सनसनीखेज मामले में जीजा ने अपने ही साले की जान ले ली। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक घनश्याम यादव (30 वर्ष) और आरोपी गोपी उर्फ गोप सिंह बरिहा (45 वर्ष) दोनों महासमुंद जिले के ग्राम पल्सी पानी के निवासी हैं और कुम्हारी के ईंट भट्ठे में मजदूरी करते थे। दोनों के बीच रिश्ते में जीजा-साला का संबंध था।
बताया जा रहा है कि 8 अप्रैल को दोनों सिल्तरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने गए थे। इसी दौरान आरोपी ने घनश्याम को 150 रुपये शराब लाने के लिए दिए, लेकिन वह शराब लाकर अकेले ही पी गया। इस बात को लेकर आरोपी के मन में आक्रोश था।
अगले दिन 9 अप्रैल को दोनों खारुन नदी के पास नहाने गए। इसी दौरान घनश्याम के अकेले जाने पर आरोपी उसके पीछे पहुंचा और धक्का देकर नीचे गिरा दिया। इसके बाद आरोपी ने गमछे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।
घटना के बाद मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।
इस घटना ने एक बार फिर शराब के कारण बढ़ते विवाद और अपराध की गंभीरता को उजागर कर दिया है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories