22 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG board : रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू! कभी भी आ सकता है...

CG board : रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू! कभी भी आ सकता है 10वीं-12वीं का परिणाम

Date:

Related stories

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। बोर्ड द्वारा कॉपियों की जांच प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है और अब रिजल्ट तैयार करने का काम तेजी से अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
जानकारी के मुताबिक, करीब 1.5 लाख उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है, जिसके बाद अब टेबुलेशन और रिजल्ट फाइनल करने की प्रक्रिया जारी है। बोर्ड से जुड़े सूत्रों के अनुसार, परिणाम 25 से 30 अप्रैल के बीच कभी भी जारी किया जा सकता है।
वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट 30 अप्रैल या 1 मई तक घोषित हो सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
छात्रों और अभिभावकों के बीच रिजल्ट को लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। बोर्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से परिणाम जारी करेगा, जहां छात्र अपने रोल नंबर के जरिए रिजल्ट देख सकेंगे।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories