25.5 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़CG Weather Update: रायगढ़ और महासमुंद में यलो अलर्ट, 60 KM की...

CG Weather Update: रायगढ़ और महासमुंद में यलो अलर्ट, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

CG weather update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के रायगढ़ और महासमुंद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के मुताबिक इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। अचानक मौसम बदलने से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों, खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों और यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है। वहीं आकाशीय बिजली गिरने की आशंका को देखते हुए खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहने की अपील की गई है। मौसम में बदलाव के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जा सकती है।

CG weather update: प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहने और मेघगर्जन की स्थिति बनी रह सकती है। हालांकि 11 मई के बाद गरज-चमक की गतिविधियों में कमी आने की संभावना जताई गई है। अगले तीन दिनों तक तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।

CG weather update : प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में 39.4 डिग्री, सुकमा में 38.8 डिग्री, बेमेतरा में 38.2 डिग्री, कवर्धा में 37.6 डिग्री, बिलासपुर में 37.4 डिग्री, रायगढ़ में 37 डिग्री, जगदलपुर में 36.4 डिग्री और सरगुजा में 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने की संभावना जताई है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories