30.3 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी मदद, ₹5 करोड़...

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी मदद, ₹5 करोड़ की सहायता राशि देने का ऐलान

Date:

Related stories

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए ₹5 करोड़ की सहायता राशि देने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से दूरभाष पर चर्चा कर बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इस कठिन समय में छत्तीसगढ़ की जनता असम के अपने भाई-बहनों के साथ पूरी संवेदना और एकजुटता के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने और पुनर्वास कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से ₹5 करोड़ की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री साय ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मां कामाख्या से सभी परिवारों की रक्षा और असम में जल्द सुख-शांति एवं सामान्य स्थिति बहाल होने की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि संकट की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ असम के साथ मजबूती से खड़ा है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories