31.4 C
Raipur
Sunday, June 14, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में छुट्टियों पर ‘ब्रेक’, 3 माह तक CL-EL बंद—सरकार का बड़ा...

छत्तीसगढ़ में छुट्टियों पर ‘ब्रेक’, 3 माह तक CL-EL बंद—सरकार का बड़ा प्रशासनिक एक्शन

Date:

Related stories

नीतिगत सुधारों, आंतरिक सुरक्षा और सुशासन के बेमिसाल 12 वर्ष : डॉ. नवीन मार्कण्डेय

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन...

Lरायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए राज्य सरकार ने सख्ती दिखाई है। अगले तीन महीनों के लिए प्रदेश के साढ़े पांच लाख से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की सभी प्रकार की छुट्टियों—सीएल (Casual Leave) और ईएल (Earned Leave)—पर रोक लगा दी गई है।
जारी आदेश के मुताबिक, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की उप सचिव Anshika Pandey ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना पूर्व अनुमति छुट्टी लेने पर इसे सर्विस ब्रेक माना जाएगा, जिससे संबंधित कर्मचारी की सेवा पर सीधा असर पड़ सकता है।


सरकार के इस फैसले के पीछे बड़ा कारण आगामी महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्य बताए जा रहे हैं। इस अवधि में राज्य में व्यापक स्तर पर जनगणना कार्य और मुख्यमंत्री का राज्यव्यापी लोक सुराज अभियान संचालित किया जाएगा, जिसके लिए सभी कर्मचारियों की मौजूदगी जरूरी मानी गई है।
सूत्रों के अनुसार, सरकार चाहती है कि इन अभियानों का प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन हो, इसलिए छुट्टियों पर अस्थायी रोक लगाई गई है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories