22 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, 27 अगस्त को रायपुर में होगा...

छत्तीसगढ़ में UCC की तैयारी तेज, 27 अगस्त को रायपुर में होगा मंथन

Date:

Related stories

रायपुर । छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code-UCC) लागू करने के लिए शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की उपस्थिति में 27 अगस्त 2026 को राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी।

बैठक में समान नागरिक संहिता के प्रारूप को लेकर विभिन्न क्षेत्रों से करीब 200 प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। इनमें आयोग, निगम-मंडल, विकास प्राधिकरणों के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक और विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे।

बैठक में समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों, इसके सामाजिक प्रभावों और व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। आमंत्रित प्रतिनिधियों के विचार, अनुभव और सुझावों को कानून के भावी स्वरूप को तैयार करने में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राज्य शासन का उद्देश्य ऐसा समावेशी और संतुलित प्रारूप तैयार करना है, जिसमें प्रदेश के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जा सके। इसके अलावा विभिन्न समूहों से पृथक रूप से भी चर्चा कर सुझाव लिए जाएंगे। समान नागरिक संहिता के संबंध में आम नागरिक ऑनलाइन माध्यम से भी अपने सुझाव दे सकेंगे।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories