23.3 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, कहा- मेहनत और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, कहा- मेहनत और अनुशासन से हर लक्ष्य संभव

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सक्ती जिला कार्यालय में आयोजित मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में राज्य एवं जिला स्तर पर बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके करियर और भविष्य की योजनाओं की जानकारी ली। छात्रों ने कलेक्टर, पुलिस अधिकारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, डॉक्टर समेत विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ने की इच्छा जताई। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समर्पण, अनुशासन, निरंतर अध्ययन और कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधनों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है। साथ ही विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों, सामाजिक संवेदनशीलता और राष्ट्रसेवा की भावना को भी अपनाने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित विद्यार्थी पूरे जिले और प्रदेश का गौरव हैं तथा उनकी सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगी।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहब, सांसद कमलेश जांगड़े, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।


- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories