25.5 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़धर्म के आधार पर आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण, अवैध...

धर्म के आधार पर आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला महत्वपूर्ण, अवैध धर्मांतरण पर लगेगी रोक: CM साय

Date:

Related stories

मुंगेली में दर्दनाक सड़क हादसा, विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक सड़क...

रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धर्म के आधार पर आरक्षण का लाभ दिए जाने से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के फैसले को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय दूरगामी महत्व रखता है और इससे निश्चित रूप से अवैध धर्मांतरण पर भी रोक लगेगी। मुख्यमंत्री गुरुवार को रायगढ़ में मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ में कोलता समाज द्वारा आयोजित नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों को नुआखाई और शारदीय नवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए कोलता समाज के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोलता समाज शिक्षित, संगठित और प्रगतिशील समाज है। समाज के लोग शिक्षा, कृषि और व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भी कोलता समाज की महत्वपूर्ण भागीदारी है।

पुसौर और कोतरलिया में भवन निर्माण के लिए राशि की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोलता समाज की गतिविधियों को और मजबूत करने के लिए नगर पंचायत पुसौर में समाज के भवन निर्माण हेतु 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, ग्राम कोतरलिया चंडी डोंगरी में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 30 लाख रुपये देने की घोषणा की।

छत्तीसगढ़ में महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच को लेकर जताई खुशी

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैचों के आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों से महिला क्रिकेट को प्रोत्साहन मिलेगा। साथ ही, प्रदेश की बेटियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से मैच देखने पहुंचने और महिला खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories