22 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeक्राइमकुम्हारी में सिलेंडर ब्लास्ट का कहर: एक ही परिवार के 4 लोगों...

कुम्हारी में सिलेंडर ब्लास्ट का कहर: एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Date:

Related stories

भिलाई। कुम्हारी के वार्ड नंबर 4 स्थित खपरी रोड में सोमवार देर शाम हुए भीषण हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। घर में लगी आग के बाद गैस सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया, जिससे एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और मातम का माहौल है।मृतकों की पहचान होमदास वैष्णव, लक्ष्मी वैष्णव, चांदनी और 2 साल की मासूम गोपिका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आग तेजी से पूरे घर में फैल गई और इसी दौरान सिलेंडर फटने से हालात और भयावह हो गए। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में आग लगने के बाद सिलेंडर ब्लास्ट होने की बात सामने आ रही है, हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories