23.5 C
Raipur
Tuesday, September 1, 2026
Homeदेश-विदेशबिग ब्रेकिंग :भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला, सुवेंदु अधिकारी बने...

बिग ब्रेकिंग :भाजपा विधायक दल की बैठक में फैसला, सुवेंदु अधिकारी बने बंगाल के नए सीएम

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

Paschim Bangal news: कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए सुवेंदु अधिकारी के नाम का आधिकारिक एलान कर दिया है। शुक्रवार को भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने उनके नाम की घोषणा की। इसके साथ ही सुवेंदु अधिकारी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे।
सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव में भवानीपुर सीट से मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को 15 हजार से अधिक वोटों से हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया था। यह फैसला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों के कुछ दिन बाद सामने आया है। चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए गए थे।
15 साल बाद सत्ता से बाहर हुई टीएमसी
भाजपा ने इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 294 सदस्यीय विधानसभा में 207 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं, तृणमूल कांग्रेस को सिर्फ 80 सीटों पर संतोष करना पड़ा। इस जीत के साथ भाजपा ने राज्य में टीएमसी के 15 साल पुराने शासन का अंत कर दिया।
भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक अमित शाह ने कहा, “मैं पश्चिम Bengal भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सुवेंदु अधिकारी के नाम की घोषणा करता हूं।”

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories