25.5 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमविवेक विहार आग हादसा: एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, 9 की...

विवेक विहार आग हादसा: एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, 9 की मौत, कई झुलसे | रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

Delhi Vivek Vihar Fire Tragedy दिल्ली.दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक इमारत में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस दर्दनाक घटना में अब तक 9 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं।

फायर विभाग के मुताबिक, तड़के करीब 3:47 बजे फायर कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही 14 फायर टेंडर मौके पर रवाना किए गए और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Delhi Vivek Vihar Fire Tragedy प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट होने से आग लगी, जो तेजी से फैलते हुए तीसरी मंजिल तक पहुंच गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कई लोग उसमें फंस गए।

घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कुछ की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है।

Delhi Vivek Vihar Fire Tragedy ताजा अपडेट:

  • राहत और बचाव कार्य सुबह तक जारी रहा।
  • पुलिस और दमकल विभाग घटना के कारणों की गहन जांच कर रहे हैं।
  • इमारत में सुरक्षा इंतजामों की भी जांच की जा रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories