29.1 C
Raipur
Sunday, October 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़आरंग में दिव्यांगजन सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन, 400 दिव्यांगजनों ने लिया हिस्सा

आरंग में दिव्यांगजन सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन, 400 दिव्यांगजनों ने लिया हिस्सा

Date:

Related stories

आरंग (रायपुर): सर्वजन दिव्यांग संघ आरंग ब्लॉक के प्रथम वार्षिकोत्सव के अवसर पर सोमवार को संस्कृति भवन आरंग में राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब 400 दिव्यांगजन शामिल हुए, जबकि 70 प्रतिभागियों ने गायन, नृत्य और फैशन शो में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. संदीप जैन सहित जनप्रतिनिधियों और अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष डोमन बया ने संगठन की एक साल की उपलब्धियों की जानकारी दी।

प्रतियोगिता में गायन में करण पटेल, नृत्य में काव्या साहू ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं फैशन शो की अलग-अलग श्रेणियों में भी प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि डॉ. संदीप जैन ने दिव्यांगजनों के लिए ऐसे आयोजनों को लगातार सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद वैष्णव ने किया। आयोजन में संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories