27.1 C
Raipur
Thursday, August 13, 2026
Homeक्राइमराजनांदगांव में ED की फिर दस्तक! नाहटा-भंसाली के ठिकानों पर सुबह-सुबह पहुंची...

राजनांदगांव में ED की फिर दस्तक! नाहटा-भंसाली के ठिकानों पर सुबह-सुबह पहुंची टीम, पूछताछ और दस्तावेजों की जांच

Date:

Related stories

राजनांदगांव। शहर में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने सत्यम विहार कॉलोनी स्थित नाहटा के घर-सह-ऑफिस और कामठी लाइन स्थित भंसाली के ठिकाने पर पहुंचकर जांच शुरू की। दोनों स्थानों पर ED की टीम द्वारा पूछताछ और दस्तावेजों की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है।

घर में मौजूद लोगों से पूछताछ, रिकॉर्ड खंगाल रही टीम

जानकारी के मुताबिक, ED की टीम ने दोनों ठिकानों पर पहुंचकर घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही दस्तावेजों और कथित वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, जांच के दौरान क्या-क्या दस्तावेज या जानकारी सामने आई है, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।

बताया जा रहा है कि संबंधित कारोबारी का वन विभाग में सप्लाई का काम है और वह शहर के बड़े कारोबारियों में शामिल हैं। खास बात यह है कि इन ठिकानों पर अक्टूबर 2025 में भी ED की कार्रवाई हो चुकी है।

पिछली कार्रवाई के बाद फिर पहुंची ED की टीम

ED की दोबारा कार्रवाई को लेकर शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, आज की कार्रवाई किस मामले या किस जांच के सिलसिले में की जा रही है, इसे लेकर ED की ओर से फिलहाल कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

फिलहाल ED की टीम की जांच जारी है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टीम किन बिंदुओं पर जांच कर रही थी और जांच में क्या तथ्य सामने आए। आधिकारिक पुष्टि होने तक कार्रवाई के कारण को लेकर किसी भी तरह के निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories