27 C
Raipur
Friday, October 16, 2026
Homeदेश-विदेशपूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी 98 वर्ष के हुए, पीएम मोदी ने...

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी 98 वर्ष के हुए, पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

Date:

Related stories

मुंगेली में दर्दनाक सड़क हादसा, विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक सड़क...

दिल्ली , भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी शनिवार को 98 वर्ष के हो गए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घ राजनीतिक जीवन की सराहना की।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स (X)’ पर पोस्ट करते हुए लिखा —

लालकृष्ण आडवाणी जी को उनकी जन्मतिथि पर बधाई। दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता से संपन्न आडवाणी जी का जीवन भारत की प्रगति को मजबूत करने के लिए समर्पित रहा है।”

भाजपा के संस्थापक स्तंभों में एक

लालकृष्ण आडवाणी भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। उन्होंने पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
आडवाणी ने अपने लंबे राजनीतिक करियर में गृहमंत्री और उप प्रधानमंत्री के रूप में भी कार्य किया।

देशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला

आडवाणी के जन्मदिन पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
नेताओं ने कहा कि उनका जीवन समर्पण, ईमानदारी और राष्ट्र सेवा का प्रतीक है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories