23.3 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeछत्तीसगढ़तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने से महासमुंद में दो बड़े हादसे,...

तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने से महासमुंद में दो बड़े हादसे, कई जिलों में मौसम ने मचाई तबाही

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर: कहीं आकाशीय बिजली से युवक की मौत, तो कहीं जलकर राख हुआ घर
रायपुर । छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गुरुवार देर रात से मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली ने कई इलाकों में भारी तबाही मचाई। महासमुंद जिले में आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग दर्दनाक हादसे सामने आए हैं।

महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहे पिता-पुत्र पर आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में बेटे धरम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता पुनित गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों खेत में बने मचान पर सो रहे थे, तभी देर रात तेज गरज-चमक के बीच बिजली गिर गई। घायल पिता का अस्पताल में इलाज जारी है।

वहीं बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम बाघामुड़ा में सुबह करीब 4 बजे प्रज्ञानंद देवांगन के घर पर आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही घर में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते पूरा मकान जलकर खाक हो गया। ग्रामीणों और दमकल टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब 8 से 10 लाख रुपए का सामान जल चुका था।

प्रज्ञानंद देवांगन मोटरसाइकिल बैग बनाने का काम करते हैं और उनका पूरा सामान भी आग की चपेट में आ गया। हादसे के समय घर में मौजूद 5 सदस्य बाल-बाल बच गए, हालांकि पत्नी नंदनी आग से झुलस गई हैं, जिनका उपचार जारी है।

लगातार हो रही बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं के बाद प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और खुले स्थानों पर नहीं जाने की अपील की है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories