चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में शुक्रवार सुबह भूकंप के झटकों से लोग सहम गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, सुबह 6:36 बजे 3.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी गहराई जमीन से करीब 5 किलोमीटर नीचे थी।

इसके बाद सुबह करीब 7:59 बजे एक बार फिर 3.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इस झटके की गहराई करीब 10 किलोमीटर बताई गई है। दोनों भूकंपों का केंद्र चंबा क्षेत्र में दर्ज किया गया।
लगातार भूकंपीय गतिविधि से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल रहा। हालांकि, अब तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।