25.5 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeक्राइमकवर्धा में भीषण सड़क हादसा: पुल से नदी में गिरी कार, 4...

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: पुल से नदी में गिरी कार, 4 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

Chhattisgarh road accident : कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। सभी युवक शादी समारोह में शामिल होकर वापस रायपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना पांडातराई थाना क्षेत्र के गड़ई गांव के पास हाफ नदी पुल पर हुई। रायपुर के बिरगांव निवासी छह युवक पंडरिया में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर कार (CG 10 AS 1082) से लौट रहे थे। देर रात तेज रफ्तार के दौरान मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते कार पुल से नीचे नदी में जा गिरी।

Chhattisgarh road accident : हादसा इतना भीषण था कि चार युवकों—अरमान अली (20), मोहम्मद सैफ (19), अनस अली (21) और कौनैन (19)—की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जुनेद रजा (21) और आरजु खान (19) गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Kavardha road accident घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से देर रात ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पांडातराई पुल के पास का यह मोड़ पहले भी कई हादसों का गवाह रह चुका है। अंधेरा और तेज रफ्तार इस दुर्घटना की मुख्य वजह मानी जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में ओवरस्पीडिंग और वाहन पर नियंत्रण खोना हादसे का प्रमुख कारण सामने आया है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories