Kanker ID blast कांकेर। पखांजूर क्षेत्र में शनिवार को डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED की चपेट में आने से DRG (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान घायल हो गए।अधिकारिक जानकारी के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान IED को निष्क्रिय करते समय अचानक विस्फोट हो गया। इस हादसे में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कॉन्स्टेबल कृष्णा कोमरा और कॉन्स्टेबल संजय गढ़पाले गंभीर रूप से घायल हुए और मौके पर ही शहीद हो गए। वहीं कॉन्स्टेबल परमानंद कोमरा गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज जारी है।बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने बताया कि हाल के महीनों में आत्मसमर्पित माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर कई IED बरामद कर निष्क्रिय किए गए हैं। हालांकि, इस कार्रवाई के दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हो गया।फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। घटना को लेकर आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।