30.4 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़मंत्रिपरिषद के अहम फैसले: होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़...

मंत्रिपरिषद के अहम फैसले: होली से पहले किसानों को 10 हजार करोड़ की सौगात

Date:

Related stories

मुंगेली में दर्दनाक सड़क हादसा, विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक सड़क...

रायपुर.मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मंत्रिपरिषद ने फरवरी-मार्च 2026 में होने वाले षष्ठम विधानसभा के अष्टम सत्र के लिए राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी दी। साथ ही बजट वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक-2026 के प्रारूप को स्वीकृति प्रदान की गई।
कैबिनेट ने समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली से पहले एकमुश्त देने का निर्णय लिया है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में 25.24 लाख किसानों से 141.04 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत लगभग 10 हजार करोड़ रुपये का भुगतान होली से पहले किया जाएगा।
सरकार के अनुसार, प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है। पिछले दो वर्षों में किसानों को 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है, जो इस वर्ष के भुगतान के बाद बढ़कर 35 हजार करोड़ रुपये हो जाएगा।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories