28.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश, सीएम साय ने परिवार के साथ...

मुख्यमंत्री निवास में विराजे भगवान गणेश, सीएम साय ने परिवार के साथ की पूजा-अर्चना

Date:

Related stories

रायपुर। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने परिवारजनों के साथ विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को गणेश चतुर्थी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान गणेश बुद्धि और विवेक के प्रतीक हैं। किसी भी शुभ कार्य का प्रारंभ भगवान गणेश की आराधना से करने की प्राचीन परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव आस्था का पर्व होने के साथ ही समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकजुटता को मजबूत करने वाला उत्सव भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में तीज-त्योहारों और उत्सवों का विशेष महत्व है। ये पर्व लोगों को अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने के साथ परिवार और समाज को भी एक सूत्र में पिरोते हैं। गणेशोत्सव का उल्लास सामूहिकता, सद्भाव और लोकमंगल की भावना को मजबूत करता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परिवारजन, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉ. धीरेंद्र तिवारी, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी आलोक सिंह तथा मुख्यमंत्री निवास कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories