29 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeक्राइमदुर्ग में ED की बड़ी रेड: भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों...

दुर्ग में ED की बड़ी रेड: भाजपा नेता चतुर्भुज राठी के ठिकानों पर छापा, भारतमाला प्रोजेक्ट कनेक्शन की जांच

Date:

Related stories

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। दुर्ग के महेश कॉलोनी स्थित भाजपा नेता और अमर इंफ्रा के संचालक चतुर्भुज राठी के घर और अन्य ठिकानों पर ईडी की टीम ने छापेमारी की।सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई है। ईडी अधिकारियों ने आवास समेत संबंधित परिसरों में दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन पड़ताल की।चतुर्भुज राठी अमर इंफ्रा (Amar Builders) के प्रमुख संचालक हैं। कंपनी लंबे समय से इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में सक्रिय है और राज्य व देश स्तर पर कई परियोजनाओं में काम कर चुकी है। हाल के वर्षों में कंपनी के कारोबार के विस्तार को लेकर भी चर्चा रही है।फिलहाल ईडी की ओर से इस कार्रवाई को लेकर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि जांच का दायरा भारतमाला प्रोजेक्ट से जुड़े ठेकों और वित्तीय लेन-देन तक बढ़ सकता है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories