38.2 C
Raipur
Tuesday, June 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से हुई शुरुआत, रायपुर में झमाझम...

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से हुई शुरुआत, रायपुर में झमाझम बारिश, अगले कई स्थानों 48 घंटे में झमाझम बारिश के आसार

Date:

Related stories

रायपुर। छत्तीसगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर है। भीषण गर्मी और उमस के बीच आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश में दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून ने दंतेवाड़ा जिले से छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर लिया है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 से 48 घंटों के दौरान मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा, जिससे प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है। वहीं, किसानों के लिए भी मानसून की यह शुरुआत राहतभरी मानी जा रही है, क्योंकि खरीफ फसलों की बुवाई को गति मिलने की उम्मीद है।

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories