40.6 C
Raipur
Sunday, June 14, 2026
Homeदेश-विदेशमुंबई में मारपीट मामला: यूसुफ पठान के ससुर समेत 3 गिरफ्तार, गड्ढे...

मुंबई में मारपीट मामला: यूसुफ पठान के ससुर समेत 3 गिरफ्तार, गड्ढे के पानी से शुरू हुआ विवाद

Date:

Related stories

दिल्ली। मुंबई के भायखला इलाके में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद यूसुफ पठान के ससुर, उनके बेटे और एक अन्य रिश्तेदार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति अपनी कार से गुजर रहा था, तभी गड्ढे में भरे पानी के उछलने से विवाद शुरू हुआ। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई, जिसमें पीड़ित और उसके परिवार पर हमला किया गया।
भायखला पुलिस ने घटना के बाद कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है।
पुलिस ने CCTV फुटेज, गवाहों के बयान और मौके से बरामद बांस की लाठियों व बेसबॉल बैट के आधार पर आरोपियों की पहचान की है और मामले की जांच जारी है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories