38.1 C
Raipur
Monday, April 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में 19–20 दिसंबर को होगा नेशनल ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट 2025

रायपुर में 19–20 दिसंबर को होगा नेशनल ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट 2025

Date:

Related stories

रायपुर। समानता सम्मान और सामाजिक समावेशन की भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में नेशनल ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट 2025 का भव्य आयोजन 19 एवं 20 दिसंबर को किया जाएगा। यह दो दिवसीय राष्ट्रीय खेल महोत्सव छत्तीसगढ़ मितवा संकल्प समिति द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।

इस ऐतिहासिक आयोजन में पंजाब, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों से ट्रांसजेंडर खिलाड़ी एवं प्रतिभागी भाग लेंगे। आयोजन का उद्देश्य ट्रांसजेंडर समुदाय की खेल प्रतिभा, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय सहभागिता को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।

खेल प्रतियोगिताएँ दोनों दिन प्रातः 10 बजे से स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा, रायपुर में आयोजित की जाएंगी। वहीं, दोनों दिनों की शाम 6 बजे से राष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय सेमिनार ‘मनुआस रियलिटी’ का आयोजन भी किया जाएगा। दूसरे दिन कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार, यह खेल महोत्सव न केवल ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगा, बल्कि समाज में उनके प्रति सकारात्मक सोच, सम्मान और स्वीकार्यता को भी सशक्त रूप से बढ़ावा देगा।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories