25.5 C
Raipur
Thursday, October 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़लंबित मांगों को लेकर सहकारी कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सहकारिता मंत्री केदार...

लंबित मांगों को लेकर सहकारी कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सहकारिता मंत्री केदार कश्यप से की मुलाकात

Date:

Related stories

मुंगेली में दर्दनाक सड़क हादसा, विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक दर्दनाक सड़क...

रायपुर । छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ और छत्तीसगढ़ समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ की प्रांतीय टीम ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सहकारिता मंत्री केदार कश्यप एवं छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ (मार्कफेड) के प्राधिकृत अध्यक्ष शशिकांत द्विवेदी से मुलाकात की।
प्रदेश कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सहकारिता मंत्री से सौजन्य भेंट कर कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं से अवगत कराया। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से कर्मचारियों की कई महत्वपूर्ण मांगें लंबित हैं, जिनके समाधान की अपेक्षा कर्मचारी वर्ग कर रहा है।
प्रतिनिधिमंडल ने सहकारिता मंत्री और मार्कफेड के प्राधिकृत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए सेवा शर्तों में सुधार, धान की सुखत में प्रावधान, लंबित वेतन-भत्तों के भुगतान, कम्प्यूटर ऑपरेटर कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर करने तथा अन्य विभागीय मुद्दों पर जल्द निर्णय लेने का आग्रह किया। साथ ही हड़ताल के दौरान हुई सभी कार्रवाइयों को शून्य करने की मांग भी रखी गई।
सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की जायज़ मांगों पर सकारात्मक विचार करते हुए जल्द समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
इस अवसर पर सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के महासचिव ईश्वर श्रीवास, जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव, समर्थन मूल्य धान खरीदी कम्प्यूटर ऑपरेटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे, संरक्षक संतोष साहू, सचिव मोहन डहरिया, सक्ती जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम बरेठ, घुराऊ राम सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories