25.5 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भाजयुमो का “गांव चलो, बस्ती चलो”...

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर भाजयुमो का “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान, लाभार्थियों से किया संवाद

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

नवागढ़ | भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा “गांव चलो, बस्ती चलो, हॉस्टल चलो” अभियान के तहत नवागढ़ मंडल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम जांजगीर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेंदुवा और ग्राम पोड़ी में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए।
इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र देवांगन, मंडल प्रभारी सौरभ तिवारी, सह प्रभारी उदय शंकर देवांगन और मंडल अध्यक्ष हितेश साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, भूमिहीन कृषक मजदूर योजना और आयुष्मान योजना के लाभार्थियों से संवाद किया गया। साथ ही, लाभार्थियों को अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी रही। संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र साहू ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन आकाश सिंह ने किया।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories