24.1 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeछत्तीसगढ़पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती का रायपुर में सम्मान, भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी...

पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती का रायपुर में सम्मान, भाजपा प्रवक्ता अमित चिमनानी ने किया अभिनंदन

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल अंतर्गत दंतेवाड़ा की प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और हाल ही में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित डॉ. बुधरी ताती शनिवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी के रायपुर स्थित निज कार्यालय पहुँचीं। इस अवसर पर अमित चिमनानी ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया, बधाई दी और सम्मान स्वरूप अपनी पुस्तकें भेंट कीं।

अमित चिमनानी ने कहा कि डॉ. बुधरी ताती का जीवन और चार दशकों का सेवा भाव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। बस्तर जैसे चुनौतीपूर्ण और सुदूर क्षेत्रों में शिक्षा का प्रसार, स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का उनका कार्य असाधारण है। उन्होंने कहा कि डॉ. ताती के योगदान से छत्तीसगढ़ का गौरव पूरे देश में बढ़ा है।

मुलाकात के दौरान डॉ. बुधरी ताती ने भी अपने जमीनी अनुभव साझा किए और आत्मीय स्वागत व सम्मान के लिए अमित चिमनानी का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. बुधरी ताती ने नक्सल प्रभावित और दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में पिछले चार दशकों से शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। वे पैदल चलकर 545 से अधिक गांवों तक पहुँचीं, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य किया और कई जानलेवा हमलों के बावजूद सेवा का मार्ग नहीं छोड़ा। उनके इसी योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories