28.5 C
Raipur
Saturday, October 10, 2026
Homeछत्तीसगढ़बारिश में भी नहीं रुके जवान! मरीज को चारपाई समेत कंधे पर...

बारिश में भी नहीं रुके जवान! मरीज को चारपाई समेत कंधे पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल

Date:

Related stories

सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले से सुरक्षाबलों की मानवता की तस्वीर सामने आई है। स्वतंत्रता दिवस की ड्यूटी से लौट रहे DRG जवानों ने गंभीर रूप से बीमार एक ग्रामीण को कंधे पर उठाकर रायगुड़ा कैंप स्थित CRPF अस्पताल पहुंचाया। बारिश के बीच जवानों की इस पहल की अब जमकर सराहना हो रही है।

वाहन का इंतजार कर रहे थे परिजन

जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त की सुरक्षा ड्यूटी पूरी करने के बाद DRG जवान भीमापुरम इलाके से लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क किनारे बैठे कुछ ग्रामीणों पर पड़ी। परिजन गंभीर रूप से बीमार मरीज को चारपाई पर लेकर आए थे, लेकिन अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल पा रहा था। मरीज की हालत गंभीर होने के कारण परिजन परेशान थे।

चारपाई को कंधे पर उठाया

स्थिति को देखते हुए जवानों ने तत्काल मदद का फैसला किया। उन्होंने मरीज को चारपाई समेत अपने कंधों पर उठाया और पैदल रायगुड़ा कैंप स्थित CRPF अस्पताल की ओर निकल पड़े। रास्ते में बारिश शुरू होने के बावजूद जवानों ने मरीज को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाया। चारपाई को पॉलीथिन से ढककर मरीज को बारिश से बचाने की भी कोशिश की गई।

सुरक्षा के साथ संवेदनशीलता की मिसाल

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा ड्यूटी निभाने वाले जवानों की इस पहल ने वर्दी के मानवीय पक्ष को सामने रखा है। जिस कंधे पर सुरक्षा की जिम्मेदारी है, उसी कंधे ने जरूरत के समय एक बीमार ग्रामीण का सहारा भी दिया। मरीज को अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद उसका इलाज शुरू किया गया। जवानों की इस संवेदनशील पहल की स्थानीय लोगों और परिजनों ने सराहना की है।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories