23.3 C
Raipur
Monday, August 31, 2026
Homeछत्तीसगढ़पेट्रोल-डीजल महंगा: रायपुर में पेट्रोल 103 के पार, डीजल 96.55 रुपये पहुंचा,...

पेट्रोल-डीजल महंगा: रायपुर में पेट्रोल 103 के पार, डीजल 96.55 रुपये पहुंचा, पंपों पर उमड़ी भीड़

Date:

Related stories

बिजली के निजीकरण को लेकर कांग्रेस फैला रही भ्रम : CM विष्णुदेव साय

CM साय बोले- रूटीन प्रक्रिया को निजीकरण से जोड़ना...

नारी के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़: CM साय

नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट...

Petrol diesel news : रायपुर। देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का असर अब छत्तीसगढ़ में भी साफ दिखाई देने लगा है। राजधानी रायपुर में पेट्रोल का दाम 100.45 रुपये से बढ़कर 103 रुपये के पार पहुंच गया है, वहीं डीजल 93.39 रुपये से बढ़कर 96.55 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
कीमत बढ़ने की खबर के बाद सोमवार सुबह से ही रायपुर के कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। बड़ी संख्या में लोग अपने वाहन लेकर पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंचे। अचानक बढ़े दामों को लेकर लोगों ने नाराजगी भी जताई।
Petrol diesel news : पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर अब आम आदमी की जेब पर भी पड़ने वाला है। ईंधन महंगा होने से परिवहन और ढुलाई लागत बढ़ेगी, जिससे रोजमर्रा के सामानों के दामों में भी इजाफा होने की संभावना है।
Petrol diesel news: बताया जा रहा है कि खाड़ी देशों में जारी युद्ध और वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण भारत में भी ईंधन महंगा हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील की है। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ई-व्हीकल अपनाने का आग्रह किया है।
प्रधानमंत्री की अपील का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और विधायक अपने काफिले की गाड़ियों में कटौती कर रहे हैं, जबकि कुछ जनप्रतिनिधि ई-व्हीकल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories