300 फीट नीचे आया था विमान, दोनों पायलट ड्यूटी से हटाए गए; तकनीकी गड़बड़ी की भी जांच
नई दिल्ली। एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट में अचानक करीब 300 फीट की ऊंचाई कम होने के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट के कमांडिंग पायलट की कन्फर्मेटरी ड्रग टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

घटना के बाद दोनों पायलटों की अनिवार्य साइकोएक्टिव-सब्सटेंस स्क्रीनिंग कराई गई थी। शुरुआती जांच के बाद कमांडिंग पायलट के सैंपल को पुष्टि के लिए लैब भेजा गया था। फिलहाल दोनों पायलटों को उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है।
हालांकि, पायलट की पॉजिटिव रिपोर्ट को विमान के अचानक नीचे आने की घटना का कारण नहीं माना गया है। जांच एजेंसियां तकनीकी गड़बड़ी समेत अन्य संभावित कारणों की भी जांच कर रही हैं।
मामले की जांच Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) कर रहा है। विमान के अचानक ऊंचाई खोने की वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आने का मतलब यह जरूरी नहीं कि पायलट उड़ान के समय नशे के प्रभाव में था। अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा।