38.1 C
Raipur
Monday, April 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़व्यायाम शिक्षक संघ अपनी कई वर्षों की लंबित समस्याओं को लेकर शिक्षा...

व्यायाम शिक्षक संघ अपनी कई वर्षों की लंबित समस्याओं को लेकर शिक्षा मंत्री व संचालक के नाम सौंपा ज्ञापन

Date:

Related stories

रायपुर.छत्तीसगढ़ शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के प्रदेश पदाधिकारियों ने अपनी कई वर्षों की लंबित मांगों के लिए लगातार आवाज उठा रहा है, बता दे कि व्यायाम शिक्षको की अन्य शिक्षकों की भांति जो लाभ मिलना चाहिए वह उससे वंचित है व्यायाम शिक्षको का एक प्रमुख मांग शारीरिक शिक्षा को स्कूली पाठ्यक्रम में अनिवार्य किया जाए तथा
व्यायाम शिक्षको को मूलभूत सुविधाएं न ही पदोन्नति, वन टाइम रिलेक्सेशन,और नहीं वरिष्ठता सूची ,गतिरोध भत्ता जारी किया गया है।
व्यायाम शिक्षको का प्रमुख एक बड़ा संगठन प्रदेश शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के पदाधिकारियो ने स्कूल शिक्षा मंत्री तथा संचालक लोक शिक्षण संचालनालय से अपनी समस्याओं को लेकर अवगत कराने व त्वरित कार्यवाही के लिए संघ का प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा है । इस पर संचालक ने विभाग के आला अधिकारियों को आदेशित करते हुए आश्वस्त किया कि बहुत ही जल्द व्यायाम शिक्षको के प्रतिनिधि मंडल से विभिन्न समस्याओं हेतु बैठक आयोजित होगा जिसकी अध्यक्षता स्वयं संचालक करेंगे जिसमें सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा कर कार्य योजना बनाकर समाधान किया जाएगा। इधर संघ ने अपनी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन की चेतावनी दिया है।
ज्ञापन सौंपने वालों में
प्रांताध्यक्ष रितेश सिंह, हरीश देवांगन पूर्व प्रांताध्यक्ष ,महासचिव मृत्युंजय शर्मा, उपाध्यक्ष प्रभाकर सिंह, कोषाध्यक्ष सनत कालेलकर, सह सचिव दिनेश वर्गिश, कार्यकारिणी सदस्य इसहाक भाई, महेश शर्मा, कमल निकुंज,राकेश प्रधान पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष, रजनीश ओसवाल, आलोक मिश्रा जिलाध्यक्ष बलौदाबाजार, बी आर साहू वरिष्ठ सलाहकार जिला रायपुर, विजय चौहान पूर्व प्रदेश संगठन सचिव, विजय रत्नाकर जिला अध्यक्ष रायपुर , सुभाष त्रिपाठी, अमित तिवारी, अमित मिश्रा आदि लोग सम्मिलित थे।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories