32.3 C
Raipur
Friday, October 16, 2026
Homeछत्तीसगढ़राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन गौरव का अवसर, मुरिया दरबार में...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का बस्तर आगमन गौरव का अवसर, मुरिया दरबार में होंगी शामिल: मुख्यमंत्री साय

Date:

Related stories

अमित शाह के संबोधन से नक्सली हिंसा प्रभावित लोगों का बढ़ा आत्मविश्वास: मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच, महिला दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास, नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों को सहायता और अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच को लेकर जानकारी दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को बस्तर आने का आमंत्रण दिया गया था। इससे पहले बस्तर के मांझी-चालकी प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान भी उनसे बस्तर आने का आग्रह किया गया था, जिसे उन्होंने स्वीकार किया। राष्ट्रपति का 22 और 23 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास प्रस्तावित है। 23 अक्टूबर को वे जगदलपुर जाएंगी और वहां मुरिया दरबार में शामिल होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपति का बस्तर आगमन प्रदेशवासियों के लिए प्रसन्नता और गौरव का अवसर है।

नक्सली हिंसा प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता

मुख्यमंत्री साय ने नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों और अन्य दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दंतेवाड़ा में आयोजित शिविर को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि नक्सली हिंसा से प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता मिले, ताकि वे सम्मान और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

महिला दर्शकों को मिलेगा निःशुल्क प्रवेश

छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट मैच को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले मुकाबलों में महिला दर्शकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा गया है। इससे प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने और उनसे प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories