30.1 C
Raipur
Monday, June 1, 2026
Homeक्राइमरायपुर में ‘डेड ड्रॉप’ ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, रैपिडो राइडर्स से हो...

रायपुर में ‘डेड ड्रॉप’ ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, रैपिडो राइडर्स से हो रही थी सप्लाई — 6 गिरफ्तार, 10 लाख का नशा जब्त

Date:

Related stories

महंगाई का डबल अटैक! LPG, CNG, पेट्रोल-डीजल सभी के दाम बढ़े

नई दिल्ली। जून महीने की शुरुआत के साथ ही...

रायपुर वन मंडल का अभियान, गांव-गांव पहुंचा पर्यावरण बचाने का संदेश

रायपुर। वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जंगलों को...

रायपुर। रायपुर पुलिस ने सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के अंतर्राज्यीय नेटवर्क का बड़ा खुलासा किया है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एएनटीएफ और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि यह पूरा नेटवर्क दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था, जहां से महेश खड़का और कुसुम हिंदुजा एमडीएमए ड्रग्स और पार्टी पिल्स की सप्लाई चला रहे थे। रायपुर में इनके सहयोगी रैपिडो राइडर्स के जरिए “डेड ड्रॉप सिस्टम” अपनाकर सुनसान जगहों पर ड्रग्स रखकर लोकेशन शेयर करते थे, जिससे ग्राहकों तक नशा पहुंचाया जाता था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 48.03 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स, 8 पार्टी पिल्स, 9 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और कूरियर बॉक्स जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने युवाओं से अपील की है कि वे नशे से दूर रहें और ऐसी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories