25.7 C
Raipur
Friday, July 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर वन मंडल का अभियान, गांव-गांव पहुंचा पर्यावरण बचाने का संदेश

रायपुर वन मंडल का अभियान, गांव-गांव पहुंचा पर्यावरण बचाने का संदेश

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

रायपुर। वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जंगलों को आग से बचाने के उद्देश्य से ग्राम भरूवाडीह कला स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला परिसर से बुधवार को जन-जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांव में भ्रमण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रैली के दौरान ग्रामीणों को जंगलों में आग नहीं लगाने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने तथा वन्यप्राणियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। बच्चों ने नारों और संदेशों के माध्यम से लोगों को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर वन सभापति लेखु राम सेन, सरपंच श्रीमती चित्ररेखा सेतकुमार बंजारे, पंचगण, प्रधान पाठक दिनेश कुमार वर्मा, वन विभाग के डिप्टी रेंजर फेकूराम वर्मा, विभागीय कर्मचारी एवं दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान “जंगल बचाएँ — पर्यावरण बचाएँ”, “पेड़ लगाएँ — जीवन बचाएँ” तथा “वन्यप्राणियों की रक्षा करें” जैसे संदेशों के जरिए ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

यह जन-जागरूकता अभियान रायपुर वन मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित किया गया।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories