26.4 C
Raipur
Thursday, July 16, 2026
Homeखेलरायपुर वनडे: स्टूडेंट्स और दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था, टिकट बिक्री 22...

रायपुर वनडे: स्टूडेंट्स और दिव्यांगों के लिए खास व्यवस्था, टिकट बिक्री 22 नवंबर से शुरू

Date:

Related stories

छत्तीसगढ़ को मिले 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेज, 250 MBBS सीटों को मिली मंजूरी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय...

रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 3 दिसंबर को भारत–दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए टिकट बिक्री 22 नवंबर शाम 5 बजे से शुरू होगी। दर्शक टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग Cricketgenie.in के माध्यम से कर सकेंगे। क्रिकेट प्रेमियों में इस मैच को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

छात्रों के लिए रियायत, दिव्यांग बच्चों के लिए फ्री एंट्री

CSCS के अध्यक्ष विजय शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया ने छात्रों और दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की है। वैध छात्र पहचान पत्र दिखाने पर छात्र 800 रुपये में टिकट खरीद सकेंगे। वहीं दिव्यांग बच्चों के लिए मैच देखना पूरी तरह निशुल्क रहेगा। इसके साथ ही उनके आने-जाने की सुविधा भी आयोजकों द्वारा मुफ्त प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।

ऑनलाइन बुकिंग और टिकट कलेक्शन की व्यवस्था

ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शक 24 नवंबर से रायपुर के इंडोर स्टेडियम से फिज़िकल टिकट कलेक्ट कर सकेंगे। प्रति आईडी अधिकतम 4 टिकट ही खरीदी जा सकेंगी, जिससे अधिक से अधिक लोगों को मौका मिल सके।

टिकट दरें जारी

अपर स्टैंड : 1500 रुपये

सिल्वर : 6000 रुपये (खाने की सुविधा सहित)

गोल्ड : 8000 रुपये

प्लेटिनियम : 10000 रुपये

कॉर्पोरेट बॉक्स : 20000 रुपये


टिकट बिक्री की घोषणा के साथ ही स्टेडियम में दर्शकों की भारी भीड़ की उम्मीद जताई जा रही है और माना जा रहा है कि इस बड़े मुकाबले में मैदान एक बार फिर खचाखच भरा नजर आएगा।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories