23.9 C
Raipur
Sunday, October 11, 2026
Homeछत्तीसगढ़CM विष्णुदेव साय की 5 ऐतिहासिक घोषणाओं पर ध्रुव कुमार मिर्धा के...

CM विष्णुदेव साय की 5 ऐतिहासिक घोषणाओं पर ध्रुव कुमार मिर्धा के नेतृत्व में रविदास समाज ने दिया धन्यवाद ज्ञापन

Date:

Related stories

ध्रुव कुमार मिर्धा के नेतृत्व में समाज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति जताया आभार, फैसलों को बताया समाज के लिए गौरवपूर्ण कदम

रायपुर। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सम्मान और समाज कल्याण को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा की गई महत्वपूर्ण घोषणाओं के लिए रविदास समाज ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) ध्रुव कुमार मिर्धा के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र सौंपकर इन फैसलों के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।

समाज की ओर से कहा गया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संत परंपरा, सामाजिक समरसता और वंचित वर्गों के सम्मान को लेकर लगातार महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के सम्मान में लिए गए हालिया फैसलों से समाज में विशेष उत्साह और गौरव का भाव है।

इन 5 फैसलों के लिए जताया आभार

रविदास समाज ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई पांच प्रमुख घोषणाओं के लिए विशेष रूप से धन्यवाद दिया। इनमें माघी पूर्णिमा यानी संत रविदास जयंती पर सार्वजनिक अवकाश, जयंती के दिन प्रदेशभर में मांस एवं मदिरा की दुकानें बंद रखने, संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के नाम पर राज्य स्तरीय सम्मान/पुरस्कार शुरू करने, नवा रायपुर के प्रमुख चौक का नाम संत रविदास जी के नाम पर करने तथा विधानसभा परिसर में संत रविदास जी के अमर संदेश को अंकित कराने की घोषणा शामिल है।

ध्रुव कुमार मिर्धा ने कहा कि ये निर्णय केवल रविदास समाज के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और संत परंपरा के सम्मान की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं से समाज में खुशी, सांस्कृतिक गौरव और स्वाभिमान की भावना मजबूत हुई है।

समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के विचारों और उनके समतामूलक संदेश को सम्मान देने वाले ये निर्णय लंबे समय तक याद रखे जाएंगे।

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories